मौसम विभाग का अनुमान, छत्तीसगढ़ में तीन दिन जमकर बरसेंगे काले मेघ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। मानसून द्रोणिका और निम्न दाब के प्रभाव के चलते गुरुवार से तीन दिनों तक भारी वर्षा के आसार है। साथ ही गुरुवार को राजधानी समेत प्रदेश भर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।इधर, पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार वर्षा के चलते अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को रायपुर समेत प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में हल्की व मध्यम वर्षा भी हुई।

रायपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश भर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा में 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका गंगानगर, रोहतक और उसके बाद पूर्व- दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक स्थित है।

एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड और उससे लगे गंगेटिक पश्चिम बंगाल के ऊपर 1.5 किमी से 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है।

इन क्षेत्रों में हुई वर्षा

भैरमगड़-बस्तर में 2 सेमी, लोहांडीगुड़ा-जगदलपुर में एक सेमी वर्षा दर्ज की गई है। साथ ही प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related