भगवान कांग्रेस को सद्बुद्धि दे : बीजेपी नेता

Date:

रायपुर। कांग्रेस और भाजपा के बीच घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों ही पार्टियों ने एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। कांग्रेस के निर्वाचन आयोग में शिकायत करने को लेकर बीजेपी नेता केदार गुप्ता का एक बड़ा बयान सामने आया है। बीजेपी नेता केदार गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान कांग्रेस को सद्बुद्धि दे।

वहीं बीजेपी नेता ने आगे कहा कि भुवनेश्वर साहू की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उनके पिता ईश्वर साहू ने 40 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। केवल 10 लोगों को ही पुलिस ने गिरफ्तार किया। बाकी लोग ऐसे ही घूम रहे हैं, वे किसी भी घटना को अंजाम दे सकते हैं। बीजेपी नेता केदार गुप्ता ने कांग्रेस की शिकायत पर कहा कि अमित शाह ने कहा था कि इसे लिंचिंग का रूप मानना चाहिए। वे जरूर निर्वाचन आयोग जाए, एफआईआर और लिखित रिपोर्ट भी पेश करें। प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से की गई शिकायत में कहा है कि केंद्र सरकार डाक विभाग के माध्यम से जो गंगाजल की बिक्री करता है, उसके 35 रुपये के बोतल में 18 प्रतिशत जीएसटी जुड़ा रहता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related