नया रायपुर में मंत्रालय कर्मचारी ने चौथी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी

Date:

रायपुर। राजधानी रायपुर में रविवार की रात एक सरकारी कर्मचारी ने खुदकुशी कर ली। अब तक हुई जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक इस कर्मचारी ने पारिवारिक विवाद से तंग आकर खुद की जिंदगी खत्म कर ली। नवा रायपुर की राखी थाने की पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए, छानबीन शुरू की है।

सेक्टर 27 में बने फ्लैट में मंत्रालय में काम करने वाला 33 साल का ओमप्रकाश अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक रविवार रात ओमप्रकाश का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने 4 मंजिला इमारत की छत से नीचे कूदकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश का अक्सर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ करता था।

पारिवारिक विवाद के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस अब ओमप्रकाश के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। ओमप्रकाश मूलतः कोरबा का रहने वाला था । करीब 4 साल पहले उसकी शादी हुई थी। तब से वह रायपुर में ही अपनी पत्नी के साथ रह रहा था । ओमप्रकाश रायपुर के मंत्रालय में पीएचई विभाग में सहायक ग्रेड 3 के पद पर काम कर रहा था।

ओमप्रकाश और उसकी पत्नी का रविवार की रात करीब 1 घंटे से विवाद हो रहा था। पड़ोसियों और पत्नी के सामने आए बयान के मुताबिक दोनों एक दूसरे के साथ बहस कर रहे थे। घर के आसपास के लोगों ने भी झगड़े की आवाज सुनी। कमरे से बाहर आकर ओमप्रकाश ने कहा कि मैं छत से कूदकर जान दे दूंगा। गुस्से में ओमप्रकाश की पत्नी ने भी कह दिया जाओ जाकर कूद जाओ।

भागते हुए ओमप्रकाश छत की ओर गया और सीधे छलांग लगा दी। पत्नी भी हड़बड़ा कर छत पर गई तो उसने देखा कि ओमप्रकाश नीचे पड़ा है । उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। फिर मामला पुलिस के पास पहुंचा। कुछ ही देर में ओमप्रकाश को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASSAM BJP CONFLICT : सोनोवाल का बगावती खत!

ASSAM BJP CONFLICT : Sonowal's rebellious letter! नई दिल्ली। असम...

CHHATTISGARH : 1 अप्रैल से गंदगी महंगी!

CHHATTISGARH : Dirt will become expensive from April 1! रायपुर।...

CHHATTISGARH : ACB ट्रैप में फंसे CMO और लेखापाल

CHHATTISGARH : CMO and accountant trapped in ACB trap रायपुर।...

SUPREME COURT : मेट्रो रुकी… SC भड़का!

SUPREME COURT : Metro stopped… SC enraged! नई दिल्ली। कोलकाता...