MANOJ YADAV ARREST : लापता सपा प्रवक्ता गिरफ्तार

Date:

MANOJ YADAV ARREST : Missing SP spokesperson arrested

बाराबंकी, यूपी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को बाराबंकी की सफदरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मनोज यादव पिछले दो दिनों से लापता बताए जा रहे थे। उन्हें कुछ साथियों के साथ हिरासत में लिया गया और पुलिस ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक पुराने केस से जुड़ी है।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी का मेडिकल परीक्षण बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। इसके बाद उन्हें लखनऊ ले जाया गया। मनोज यादव उर्फ बबलू के खिलाफ 11 फरवरी को धमकी देने और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का मुकदमा (मु0अ0सं0 50/26) दर्ज किया गया था।

परिवार ने पहले उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मनोज यादव काकोरी में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे, लेकिन वहां से लौटने के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। पूरी रात संपर्क न होने पर परिवार ने लखनऊ के गोमती नगर विस्तार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने तिलक समारोह के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन खंगालकर जांच की। बाद में पुष्टि हुई कि उन्हें धमकी और जातिसूचक शब्दों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब गायब होने और गिरफ्तारी तक के समय के कड़ियों को जोड़ रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : कोकोड़ी मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला

CG BREAKING : Villagers attack Kokodi maize plant कोंडागांव। जिले...

RAIPUR ACCIDENT : भीषण सड़क हादसा, 3 मौत

RAIPUR ACCIDENT : Horrific road accident, 3 dead रायपुर, 13...