नए कुलपति के रूप में मनोज दयाल ने संभाला कार्यभार,पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व

Date:

रायपुर: आज कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के कुलपति के रूप में डॉ. मनोज दयाल ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर रायपुर के संभागायुक्त महादेव कावरे ने कुलपति का स्वागत किया।

कुलपति ने विश्वविद्यालय में कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया और शोधार्थियों ,पीजी विद्यार्थियों एवं छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया

सामुदायिक रेडियो स्टेशन रेडियो संवाद 90.8 एफएम में उन्होंने शुभकामना संदेश रिकॉर्ड किया । इस अवसर पर विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने कुलपति का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related