CHHATTISGARH : CMO and accountant trapped in ACB trap
रायपुर। एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई हुई है। नगर पालिका के CMO और लेखापाल को ACB ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
मामला बिल पास कराने का है। ठेकेदार से करीब 5.90 लाख का भुगतान होना था, लेकिन इसके बदले 9% कमीशन यानी 53 हजार रुपये मांगे जा रहे थे। पहले 20 हजार ले भी लिए गए थे और बाकी पैसे देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
तंग आकर ठेकेदार ने ACB में शिकायत कर दी। इसके बाद टीम ने पूरा जाल बिछाया और जैसे ही बाकी 33 हजार रुपये दिए गए, तुरंत दोनों को पकड़ लिया गया।
अब CMO मो. इशहाक खान और लेखापाल सुशील कुमार से पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई के बाद पूरे नगर पालिका दफ्तर में हड़कंप मच गया है और कर्मचारियों में खौफ का माहौल है।

