MAMATA BANERJEE : Mamata’s move before the elections!
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा फैसला लेकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। चुनाव तारीखों के ऐलान से करीब सवा घंटे पहले ममता सरकार ने पुजारियों और मुअज्जिनों के मानदेय में 500 रुपये की बढ़ोतरी कर दी।
अब इन्हें हर महीने 2 हजार रुपये मिलेंगे। सरकार ने यह भी कहा है कि मानदेय योजना के तहत आए नए आवेदनों को भी मंजूरी दी जाएगी।
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि पुजारी और मुअज्जिन समाज के आध्यात्मिक और सामाजिक जीवन को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में हर समुदाय और परंपरा को सम्मान दिया जाता है और सरकार उन्हें मजबूत करने के लिए काम कर रही है।
इसी के साथ राज्य सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए भी बड़ा ऐलान किया है। सरकार ने कहा कि ROPA 2009 के तहत महंगाई भत्ते (DA) का बकाया भुगतान मार्च 2026 से शुरू किया जाएगा।
उधर निर्वाचन आयोग ने भी बंगाल चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। राज्य में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में मतदान होगा, जबकि 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

