छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गरियाबंद ।गरियाबंद क्षेत्र में हो रहे अवैध रूप से गांजा, शराब व अन्य अवैध नशे के खिलाफ जिले के पुलिस कप्तान के द्वारा नशे के विरूद्ध पुलिस की एक विशेष अभियान “नया सवेरा” योजनान्तर्गत नशीली पदार्थों और अवैध गांजा तस्करो पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने भारी मात्रा में गंजे के साथ दो तस्करों को धरदबोचा है। आरोपियो के कब्जे से पृथक-पृथक मामलो में कुल 25.750 किग्रा गांजा बरामद हुआ है।

दरअसल, पुलिस की टीम ने दो अलग अलग जगहो से धर पकड़ कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से गांजा परिवहन करने वाले के खिलाफ थाना छुरा में अपराध कमांक कमशः 67/2024, 68/2024, धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया हैं, जिसमें आरोपियों के कब्जे से पृथक-पृथक दो मामलो में कुल 25.750 किग्रा कुल कीमत 2,57,500 रूपया का अवैध गांजा एवं एक नीला काला रंग पल्सर मोटर सायकल बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी-

  1. तोमेश्वर साहू पिता केशव राम साहू उम्र 40 वर्ष साकिन करचाली थाना छुरा जिला गरियाबंद छ.ग.  ⁠जप्त सम्पत्ति – 01. गांजा मादक पदार्थ 17.300 किलोग्राम किमती 1,73,000/रूपया एक नग नीला काला रंग का बिना नम्बर मो०सा० बजाज पल्सर 125 कीमती 50,000/रूपया, नगदी रकम 500 रु कुल जुमला किमती 2,24,700/रुपया।
  2. 02. गिरधारी महानंद पिता रघु महानंद उम्र 27 वर्ष साकिन सोनाबेडा थाना कोमना जिला नुआपाडा उडीसा, जप्त सम्पत्ति- गांजा मादक पदार्थ 8.450 किलोग्राम किमती 84,500 / रूपया 02. नगदी रकम 300 रू कुल जुमला किमती 84,800/रूपया।
- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related