संदीप हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी अभी भी फरार, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों के साथ धरने पर बैठे पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव

Date:

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलजोरा निवासी राजमिस्त्री संदीप लकड़ा की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन मुख्य आरोपी ठेकेदार अभिषेक पांडेय और उसके सहयोगी गौरी तिवारी अभी भी फरार हैं। इन दोनों को पकड़ने के लिए सरगुजा एसपी योगेश पटेल ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे युवक के परिजन और सर्व आदिवासी समाज से मुलाकात करने पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पहुंचे

पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि इस जघन्य हत्या के बाद अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सर्वआदिवासी समाज एवं परिजनों से मैंने आज में सीतापुर में मुलाकात की. इसके साथ पुलिस और प्रशासन से जल्द से जल्द फरार आरोपियों को पकड़ने और शव के अंतिम क्रिया के लिए परिजनों से चर्चा करने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी शव का अंतिम क्रिया नहीं किया जाना एक गंभीर बात है, और पुलिस को तत्परता के साथ आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए.

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related