Trending Nowशहर एवं राज्य

MAHTARI VANDAN YOJANA : महतारी वंदन योजना की 15वीं किश्त जारी, 69 लाख से अधिक महिलाओं को 648 करोड़ की सहायता राशि

MAHTARI VANDAN YOJANA : 15th installment of Mahtari Vandan Yojana released, assistance amount of 648 crores to more than 69 lakh women

रायपुर, 01 मई 2025। MAHTARI VANDAN YOJANA छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए महतारी वंदन योजना की 15वीं किश्त के रूप में 648.38 करोड़ रुपये की सहायता राशि जारी कर दी है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार यह राशि राज्य की 69.32 लाख से अधिक हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में सीधे अंतरित की गई है।

MAHTARI VANDAN YOJANA योजना की शुरुआत मार्च 2024 में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई थी। अब तक इस योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को 9788.78 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है। योजना के तहत 21 से 60 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रति माह ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील

MAHTARI VANDAN YOJANA महिला एवं बाल विकास विभाग ने योजना की लाभार्थी महिलाओं से अपने आधार कार्ड अपडेट कराने की अपील की है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कई हितग्राहियों का भुगतान आधार इनएक्टिव होने के कारण रोका गया है। ऐसे में पहचान एवं निवास प्रमाण-पत्र के साथ निकटतम आधार केंद्र में जाकर जल्द से जल्द आधार अपडेट कराना जरूरी है, ताकि आगामी किश्त का भुगतान बाधित न हो।

MAHTARI VANDAN YOJANA मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, और महतारी वंदन योजना उसका सशक्त उदाहरण है।

 

 

 

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: