PUJARI SALARY POLICY : Priests will get salary, a big decision of the government
रायपुर डेस्क। जल्द ही पुजारियों की जिंदगी बदल सकती है। Devendra Fadnavis सरकार एक ऐसी नीति लाने की तैयारी में है, जिसमें मंदिरों के पारंपरिक पुजारियों को तय सैलरी और कानूनी सुरक्षा दी जाएगी।
अब तक बिना तय आमदनी के काम करने वाले पुजारियों को सुरक्षा गार्ड और अन्य कर्मचारियों की तरह एक अलग दर्जा देने की योजना है। सरकार उन्हें आर्थिक रूप से स्थिर और सुरक्षित बनाना चाहती है।
बताया जा रहा है कि इस नीति के तहत मंदिरों को A, B और C कैटेगरी में बांटने की तैयारी है, ताकि उसी हिसाब से पुजारियों का पारिश्रमिक तय हो सके।
साथ ही मंदिरों की आय और संपत्ति के मैनेजमेंट के लिए अलग ट्रस्ट बनाने पर भी विचार चल रहा है, जिससे पैसे का पारदर्शी इस्तेमाल हो सके।
सरकार का कहना है कि पीढ़ियों से सेवा कर रहे पुजारियों को अब सम्मानजनक जीवन देने का वक्त आ गया है। हालांकि इस फैसले को लेकर राज्य में बहस भी तेज हो गई है।

