Maharashtra: अहमदनगर अस्पताल के ICU में लगी भीषण आग, 10 मरीजों की जलकर मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अहमदनगर। महाराष्ट्र में अहमद नगर के सिविल अस्पताल में आज सबुह आग लगने से कम से कम दस मरीजों की मौत हो गई है और दस से अधिक लोग घायल हुए है।

अस्पताल के सूत्रों ने आज यहां बताया कि आग सघन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) करीब साढ़े ग्यारह बजे लगी और देखते ही देखते पूरे कक्ष में फैल गई।

बताया जा रहा है कि कक्ष में करीब 20 कोविड मरीज भर्ती थे। पुलिस तथा दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने और राहत तथा बचाव कार्य में लगे हुए थे।

सूत्रों ने बताया कि शेष मरीजों को दूसरे वार्ड में स्थानांतरित कर दिया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर बतायी गई है।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री हसन मुश्रीफ ने कहा कि घटना में दस लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है और लापरवाही पाये जाने पर इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। मुश्रीफ अहमद नगर के संरक्षक मंत्री है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related