महंत का आरोप- दुधारू गाय बताकर बेच दी कम दूध देने वाली गाय, एफआईआर

Date:

रायपुर। राजधानी के कोतवाली थाने में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक शख्स का आरोप है कि व्यापारी ने उससे ज्यादा दूध देने वाली गाय का पैसा लिया और कम दूध देने वाली बीमार गाय बेच दी। जब उसने व्यापारी से शिकायत की तो वह टालमटोल करने लगा।
मिली जानकारी के मुताबिक, बूढ़ापारा में हनुमान मंदिर के महंत राजेश शर्मा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई‌ है।‌ उनके मुताबिक, पिछले महीने एक भक्त ने सरोना के पशु विक्रेता प्रेम कुमार से 46 हजार रुपए में गाय खरीदकर मंदिर को दान दी। प्रेम कुमार ने गाय बेचते लक्त कहा था कि यह स्वस्थ है। हर दिन 5 किलो दूध देगी। महंत ने बताया, हमने गाय को मंदिर की गोशाला में बांध दिया। उसकी सेवा की। इस दौरान पता चला कि गाय के शरीर में सूजन है। इसके अलावा वह दिन में सिर्फ डेढ़ लीटर दूध दे रही है। डॉक्टर बुलाने पर भी समाधान नहीं हो सका।
महंत राजेश का आरोप है कि पशु विक्रेता ने धोखे से गाय बेची है। पुलिस दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुटी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR PROTEST : तूता धरना स्थल पर बवाल …

RAIPUR PROTEST : Chaos at Tuta protest site... रायपुर। राजधानी...

AI IMPACT SUMMIT 2026 : AI समिट में अरबों डॉलर का निवेश

AI IMPACT SUMMIT 2026: Billions of dollars invested in...

IMRAN KHAN : इमरान खान के लिए 14 कप्तानों की अपील

IMRAN KHAN : 14 captains appeal for Imran Khan पाकिस्तान...