Mahadev Betting App: The Political Market Abuzz Over Betting—Congress Corners the Government…
Mahadev Betting App: छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा संचालन को लेकर सियासत एक बार फिर से तेज हो गई है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है की डबल इंजन की सरकार में Mahadev betting app खुले आम देशभर में चल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा बताये महादेव सट्टा एप का कमीशन किस भाजपाई सत्ताधीश के पास आ रहा है?
उन्होने कहा की सोशल मीडिया प्लेट फार्म, फेसबुक और इंस्ट्राग्राम में खुले आम विज्ञापन चल रहा है। यह विज्ञापन बताते है कि महादेव सट्टा एप पर भाजपा की राज्य और केन्द्र सरकार दोनों के संरक्षण में चल रहा है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा की विधानसभा चुनाव के दौरान महादेव बैटिंग एप को लेकर कांग्रेस पर झूठा आरोप लगाकर भाजपा ओछी राजनीति कर रही थी।
चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के कई बड़े नेताओं ने चुनावी मंच से तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर मनगढंत झूठे आरोप लगाकर छवि धूमिल कर रहे थे।
सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन की सरकार को ढाई साल हो गये है और आरोपी रवि उप्पल, सौरभ चंद्राकर और शुभम सोनी को गिरफ्तार करके हिन्दुस्तान नही लाया जा रहा है ।
शुक्ला ने कहा की शुभम सोनी का वीडियों भाजपा ने अपने आफिशयल हैंडल से अपने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता करके जारी किया था। भाजपा बताये कि उसके पास यह वीडियों कहां से आया था।
ED और महादेव सट्टा एप के कर्ताधर्ता EOW भाजपा के नेताओं ने मिलकर पूरा षडयंत्र रचा था।
छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा ऐप को साल 2018 के चुनाव में बड़ा मुद्दा बनाया गया था. सरकार बदलने के बाद भी अवैध सट्टा के संचालन के आरोप गंभीर हैं इस पर आगे क्या फैसला होता है यह भविष्य में ही देखने को मिलेगा लेकिन सियासत पूरी तेज है।

