LPG hassles are over: stoves are out of stock, increasing tension in the kitchen
नई दिल्ली: भारत में रसोई गैस लंबे समय से खाना पकाने का मुख्य साधन रही है, लेकिन बढ़ती कीमतों और सप्लाई को लेकर चिंताओं के बीच अब इंडक्शन कुकटॉप एक विकल्प बनकर उभरा है। इसी कारण देश में इंडक्शन चूल्हे (Induction Price) की मांग में तेजी वृद्धि देखने को मिली है। इससे कई शहरों में क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट और बिग बास्केट पर इंडक्शन चूल्हे ‘ऑफ ऑफ स्टॉक’ हो गए है। LPG की कमी की संभावना के चलते लोग तेजी से इंडक्शन चूल्हे का उपयोग कर रहे हैं।
इंडक्शन चूल्हों का स्टॉक खत्म
ब्लिंकिट, जेप्टो और बिगबास्केट जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इंडक्शन चूल्हों का स्टॉक खत्म हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता और चेन्नई शहरों में इन प्लेटफॉर्म्स पर इंडक्शन चूल्हों पर ‘आउट ऑफ स्टॉक’ का बैज दिख रहा है। इससे पता चल रहा है कि लोग कितनी तेजी से इन चूल्हों को खरीद रहे हैं। दरअसल, LPG को लेकर अभी स्योरिटी नहीं है और ऐसे में लोग असुविधा से बचने के लिए बाकी ऑप्शन तलाशने लगे हैं। LPG की टेंशन दूर करने के काम आएगा इंडक्शन चूल्हा
इंडक्शन चूल्हा अच्छा ऑप्शन
अगर आप भी LPG को लेकर टेंशन में हैं तो इंडक्शन चूल्हा एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अभी भी कई शहरों में यह आसानी से अवेलेबल है और आपको 1,500 रुपये में अच्छी क्वालिटी वाला चूल्हा मिल जाएगा। बिजली से चलने वाला यह चूल्हा गैस सिलेंडर की तुलना में अधिक पोर्टेबल है। इसे आप किचन के साथ-साथ घर के किसी भी कमरे में यूज कर सकते हैं। इससे गैस लीक होने का भी डर नहीं रहता और इसे साफ करना भी एकदम आसान है.

