LPG CYLINDER RULE INDIA : अब बिना एड्रेस प्रूफ भी मिलेगा गैस सिलेंडर

Date:

LPG CYLINDER RULE INDIA : Now gas cylinders can be issued without address proof.

रायपुर डेस्क। अब गैस सिलेंडर लेने के लिए एड्रेस प्रूफ की झंझट खत्म हो गई है। केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 5 किलो वाले छोटे LPG सिलेंडर के नियम आसान कर दिए हैं।

अब कोई भी व्यक्ति सिर्फ एक फोटो ID दिखाकर तुरंत सिलेंडर खरीद सकता है। खासकर प्रवासी मजदूरों और किराए पर रहने वालों के लिए यह राहत की खबर है, जिन्हें अक्सर एड्रेस प्रूफ की दिक्कत होती थी।

सरकार ने साफ किया है कि यह 5Kg वाला फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर है, जिसे आप साल में जितनी बार चाहें रिफिल करा सकते हैं। आधार, पैन या वोटर ID दिखाकर सीधे डिस्ट्रीब्यूटर से ले सकते हैं।

मिडिल ईस्ट में तनाव और सप्लाई चेन पर असर को देखते हुए छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता भी बढ़ा दी गई है। आंकड़े बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों में लाखों सिलेंडर बिक चुके हैं और मांग तेजी से बढ़ रही है।

साथ ही सरकार ने कालाबाजारी पर भी सख्ती दिखाई है। हजारों सिलेंडर जब्त किए गए हैं और कई एजेंसियों पर कार्रवाई हुई है। अब प्राथमिकता घरों, अस्पतालों और जरूरी सेवाओं को दी जा रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related