Kota Student Suicide : मध्य प्रदेश के रीवा की NEET-UG की छात्रा बागीशा तिवारी ने अपनी बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। बता दें कि 4 जून को ही NEET-UG का रिजल्ट आया था जिसके बाद से छात्रा परेशान थी क्योंकि उसके नंबर कम आए थे। छात्रा अपनी मां और भाई के साथ ही कोटा में रहती थी।
5वीं मंजिल से लगाई छात्रा ने छलांग
ऑनलाइन डेस्क, रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा की छात्रा राजस्थान में कोटा के जवाहर नगर में रहकर NEET की तैयारी कर रही थी। एक दिन पहले (4 जून) ही NEET-UG का रिजल्ट आया, जिसमें कम नंबर आने के कारण परेशान होकर छात्रा ने (Kota Student Suicide Case) बिल्डिंग की 5वीं मंजिल से कूद कर जान (Kota Suicide NEET UG Results) दे दी। जवाहर नगर थाना प्रभारी हरिनारायण शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के रीवा की बागीशा तिवारी (18) (Bagisha Tiwari suicide in Kota) कोटा के जवाहर नगर इलाके की पुखराज एलिमेंट बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर कमरा नं. 503 में रहती थीं। साथ में मां व भाई भी रहते थे।
एक दिन पहले ही आया था रिजल्ट
मिली जानकारी के अनुसार, बागीशा एक साल से नीट की तैयारी कर रही थी। उसका भाई 11वीं में पढ़ता है और वो भी जेईई की तैयारी कर रहा है। छात्रा का एक दिन पहले ही नीट का रिजल्ट आया था। रिजल्ट में अच्छे नंबर नहीं आने के कारण वो काफी परेशान थी। जिसके बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 4 जून को मेडिकल प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित किए थे। जवाहर नगर पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर हरिनारायण शर्मा ने PTI को बताया कि बागीशा 5 जून को कथित तौर पर कोटा में मल्टी-स्टोरी बिल्डिंग के नौवें फ्लोर से कूद गई। उन्होंने बताया कि एक महिला ने छात्रा को ऐसा करते देख हस्तक्षेप करने की कोशिश भी की लेकिन वो उसे नहीं रोक पाई।
घटना के एक घंटे बाद हुई मौत
खबर है कि बगीशा उसी बिल्डिंग के 5वें फ्लोर पर अपनी मां और भाई के साथ रह रही थी। परिवार वाले और बाकी लोग उसे तुरंत पास के एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। इलाज भी शुरू हुआ लेकिन एक घंटे बाद बागीशा की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए महाराव भीम सिंह अस्पताल में भेजा गया है।

