Loksabha Chunav 2024 : कल राजनांदगांव में नामांकन दाखिल करेंगे पूर्व CM भूपेश बघेल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Loksabha Chunav 2024 : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM और राजनांदगांव लोकसभा उम्मीदवार भूपेश बघेल कल यानि 2 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करने जा रहें है। बघेल के नामांकन जमा करने के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत पूरे लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

नामांकन जमा करने से पूर्व स्थानीय स्टेट हाईस्कूल में एक बड़ी सभा होगी। कांग्रेस चुनावी सभा के जरिये अपनी ताकत दिखाने के लिए पुरजोर कोशिश करेगी। वहीं प्रदेश प्रभारी पायलट सभा को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इसके बाद एक भव्य रैली शहर में भ्रमण करेगी। रैली कलेक्टोरेट परिसर में जाकर समाप्त होगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने 5 समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल करेंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...