LOK SABHA UPROAR : किताबों के जिक्र पर बवाल, लोकसभा बार-बार स्थगित

Date:

LOK SABHA UPROAR : Uproar over mention of books, Lok Sabha repeatedly adjourned

नई दिल्ली, 4 फरवरी। लोकसभा में बुधवार को उस वक्त भारी हंगामा हो गया, जब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कुछ किताबों का जिक्र करते हुए पंडित जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस नेताओं पर तीखा हमला किया। उनके बयान के विरोध में विपक्ष के शोर-शराबे के चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित होने के बाद आखिरकार शाम पांच बजे तक के लिए रोक दी गई।

दो बार के स्थगन के बाद जब दोपहर दो बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा कराई गई। चर्चा में तेदेपा सांसद जीएम हरीश बालयोगी के बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे बोले। उन्होंने पंडित नेहरू, एक पूर्व नौकरशाह और एक विधिवेत्ता की किताबों का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने नियमों का हवाला देते हुए सदन में किसी पुस्तक या दस्तावेज का उल्लेख न करने की हिदायत दी और किताबें दिखाने से रोका। इसके बावजूद निशिकांत दुबे किताबें हाथ में लेकर उनके लेखकों और सामग्री पर टिप्पणी करते रहे। इस पर विपक्षी सदस्य भड़क गए और आसन के सामने कागज उछालते हुए जोरदार विरोध दर्ज कराया।

हंगामा बढ़ने पर पीठासीन सभापति ने सदन की कार्यवाही शाम पांच बजे तक स्थगित कर दी। इससे पहले भी पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित संस्मरण, आठ विपक्षी सांसदों के निलंबन समेत अन्य मुद्दों पर हंगामे के चलते बैठक पहले 12 बजे और फिर दो बजे तक स्थगित की गई थी।

सुबह 11 बजे प्रश्नकाल शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा किया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से मर्यादित आचरण की अपील की, लेकिन शोर नहीं थमने पर कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। बाद में वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने विपक्ष के शोर के बीच भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बयान पढ़ा।

इस दौरान अध्यक्ष ओम बिरला ने आसन के पास आकर नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों पर नाराजगी जताई और नियमों व परंपराओं की याद दिलाई। बिना नाम लिए उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी टिप्पणी की। गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मंगलवार को अध्यक्ष को पत्र लिखकर सरकार के दबाव में उन्हें बोलने नहीं देने का आरोप लगाया था।

लगातार हंगामे के बीच मंगलवार को सदन की गरिमा भंग करने के आरोप में कांग्रेस के सात और माकपा के एक सांसद को मौजूदा सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG fire incident: बच्चों से भरी स्कूली वैन में लगी आग, टला बड़ा हादसा

CG fire incident: धमतरी। कालिका चौक सिहावा रोड पर...

BILASPUR TANTRIK FRAUD CASE : ढाई लाख की ठगी, 5 गिरफ्तार

BILASPUR TANTRIK FRAUD CASE : 5 arrested for cheating...

CG CHAKKA JAM : चक्काजाम पड़ा भारी, 20 पर FIR

CG CHAKKA JAM : Chakka jam proved costly, FIR...