Lok Sabha Elections 2024 : बीमार पड़े राहुल गांधी, इस राज्य का दौरा हुआ रद्द

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी की तबीयत बिगड़ गई है जिस कारण से उनका दौरा रद्द हो गया है। दरअसल आज राहुल गांधी मध्यप्रदेश के सतना में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करने वाले थे। लेकिन तबियत बिगड़ने के कारण उनका मध्य प्रदेश का सतना दौरा रद्द हो गया है। उनके स्थान पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सतना का दौरा करेंगे। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा, राहुल गांधी अस्वस्थ होने के कारण आज सतना नहीं आ पा रहे हैं! ऐसी स्थिति में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सतना जाने के लिए अनुरोध किया।

जीतू पटवारी ने आगे लिखा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सतना में कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी सिद्धार्थ कुशवाहा के समर्थन में होने वाली सभा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने बताया है कि राहुल गांधी के जल्दी ही राज्य में कार्यक्रम होंगे और वह जनता से रूबरू होंगे।

प्रथम चरण का मतदान हुआ पूरा

बता दें कि मप्र में प्रथम चरण का मतदान हो चुका है। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को सतना में भी मतदान होना है। ऐसे में कांग्रेस के स्टार प्रचारक और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने सतना आने वाले थे, लेकिन उनका दौरा खराब स्वास्थ्य के कारण टल गया. इससे पहले राहुल गांधी ने 8 अप्रैल को मंडला और शहडोल में चुनावी सभाएं की थी।
.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related