नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के बाद आज भाजपा कांग्रेस समेत देश की तमाम राजनीतिक पार्टियों की किस्मत का फैसला होगा। मतगणना शुरू हो चुकी है और रुझानों में NDA को बहुमत मिल रहा है। ऐसे में दिग्विजय सिंह अपनी सीट राजगढ़ से काफी पीछे चल रहे हैं। अपनी हार देखते हुए दिग्गी राजा ने एलान किया कि अब वो चुनाव नहीं लड़ेंगे।

