Lok Sabha Election : छत्तीसगढ़ में JP नड्डा का हुंकार, कांग्रेस को लेकर कही ये बात

Date:

अंबिकापुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सूरजपुर में चुनावी सभा को संबोध‍ित किया। उन्‍होंने कहा कि अगर किसी ने जनजातीय क्षेत्र के लिए, हमारे आदिवासी भाइयों-बहनों के लिए काम किया, तो पिछले 10 साल में हमारे नरेन्द्र मोदी जी ने किया। मोदीजी के नेतृत्व में आज पूरा देश 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाता है। आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को राष्ट्रपति बनाने का काम किया। उन्‍होंने कहा कि राम वोट का नहीं बल्कि आस्‍था का विषय है। नड्डा ने कांग्रेस को सनातन विरोधी बताया।

उन्‍होंने जय जोहार से अपना संबोधन आरंभ करते हुए आदिशक्ति मां माहामाया को प्रणाम कर कहा कि छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। वे बोले कि सरगुजा की धरती पर आने का सौभाग्य मिला है । मैं एक बात जरूर कहूंगा। जब आप लोगों को देखता हूं तो मेरे मन में यह बात जरूर आती है, की सबसे बढ़िया सबसे बढ़िया।

कांग्रेस पर कसा तंज

उन्‍होंने कहा कि मैं जानता हूं कि जो लोग 11:00 बजे यहां आए इससे जान गया चिंतामणि जी को लोकसभा में भेज रहे आप। इसके लिए आप लोगों का धन्यवाद मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का चुनाव है। कांग्रेस कहते थे किि हां कुछ नहीं बदलने वाला है। जोर से बोलो भ्रष्टाचार ऐसे ही रहेगा, लेकिन 10 साल के अंदर आज आपके सामने है बदलाव। मोदी के नेतृत्व के 10 साल पहले राजनीति होती थी। धर्म की, वोट बैंक की पर आज मोदी जी राजनीति की परिभाषा बदल डाली। विकास ही राजनीति है। सबका विश्वास सबका प्रयास सबको साथ लेकर चलो है। पिछले 10 साल में नरेंद्र मोदी जी ने काम किया यह हमको याद रखना चाहिए 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाता है कांग्रेस पर बोले आपके साथ जनजाति नाम पर राजनीति होती थी आपके साथ सिर्फ भाषण होते थे। बड़े-बड़े मुहावरे और बड़े-बड़े शब्दों से आपको लुभाया जाता था। लेकिन आपकी तस्वीर और तस्वीर बदले इसके लिए काम नहीं होता था। जेपी नड्डा के स्वागत में हेलीपैड रवाना हुए भाजपा के पदाधिकारी साथ में है चिंतामणि महाराज भाजपा के प्रत्याशी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related