LOK SABHA CHUNAV 2024 CG RESULT : शुरुवाती रुझानों में रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल चल रहे आगे, जानें बाकि सीटों का हाल

Date:

रायपुर। छग में लोकसभा की 11 सीटें हैं। मतगणना के दौरान छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से पांच सीटों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। इनमें भाजपा B J P और कांग्रेस दिग्‍गज नेताओं के भाग्‍य का फैसला ईवीएम से खुलेगा। इन सीटों पर राजनीतिक समीकरण भी दिलचस्‍प है। इनमें तीन सीटों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्‍याशी वर्तमान में विधायक भी हैं। ऐसे में इन प्रत्‍याशियों के पक्ष में फैसला आने की स्थिति में इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

शुरुआती रुझानों में रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल आगे चल रहे हैं। कांकेर लोकसभा सीट से शुरुआती रुझान में कांग्रेस के प्रत्‍याशी बीरेश ठाकुर आगे चल रहे हैं। बीरेश ठाकुर का मुकाबला भाजपा के भोजराज नाग से है। बता दें कि 39 दिनों की प्रतीक्षा के बाद राजनांदगांव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे 15 प्रत्‍याशियों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला होने जा रहा है। भाजपा से वर्तमान सांसद संतोष पांडेय और कांग्रेस से पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के बीच सीधा मुकाबला है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related