आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरी गंभीर

Date:

जांजगीर। अचानक हुई हल्की बारिश के दौरान गाज गिरने से खेत में काम कर रही एक महिला की मौत हो गई, वहीं दूसरी महिला भी गंभीर रूप से झुलस गई। मृत महिला, झुलसी महिला की देवरानी थी। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोगदा- धाराशिव खार की है। नवागढ़ टीआई तुलसिंह पट्‌टावी ने बताया कि रोगदा की प्रिया सहिस (28 साल) पति शिवशंकर सहिस और उसकी जेठानी सरोजनी सहिस (35 वर्ष), दस अन्य महिलाएं व दो पुरुषों के साथ सोमवार को खेत में काम करने के लिए रोगदा के धाराशिव कछार खार गईं थी। वे सभी खेत में काम कर रहे थे।

सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे बारिश होने लगी, पानी कम गिरने से सभी लोग खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक जोर से बिजली चमकी और खेत में गिरी। इस दौरान प्रिया और सरोजनी दोनों आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। प्रिया के छाती, कमर सहित शरीर के अन्य अंग बुरी तरह से जल गए,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सरोजनी भी आकाशीय बिजली से झुलस गई। अन्य लोग भी गाज की चपेट में आए पर उन्हें ज्यादा कुछ नहीं हुआ। मौके पर उपस्थित अन्य मजदूरों ने घटना की सूचना घर वालों को दी और झुलसी सरोजनी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

ASSAM BJP CONFLICT : सोनोवाल का बगावती खत!

ASSAM BJP CONFLICT : Sonowal's rebellious letter! नई दिल्ली। असम...

CHHATTISGARH : 1 अप्रैल से गंदगी महंगी!

CHHATTISGARH : Dirt will become expensive from April 1! रायपुर।...

CHHATTISGARH : ACB ट्रैप में फंसे CMO और लेखापाल

CHHATTISGARH : CMO and accountant trapped in ACB trap रायपुर।...

SUPREME COURT : मेट्रो रुकी… SC भड़का!

SUPREME COURT : Metro stopped… SC enraged! नई दिल्ली। कोलकाता...