Laura Cardoso Cricket News: नई वर्ल्ड रिकॉर्ड क्वीन, गेंदबाजी के सारे रिकॉर्ड्स तोड़े

Date:

Laura Cardoso Cricket News: The New World Record Queen—Shatters All Bowling Records

Laura Cardoso Cricket News: ब्राजील की तेज गेंदबाज Laura Cardoso ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया है। वह पुरुषों या महिलाओं के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ही पारी में नौ विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गईं।

Laura Cardoso ने गैबोरोन में बोत्सवाना क्रिकेट संघ ओवल के मैदान में लेसोथो के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए चार रन देकर नौ विकेट चटकाए जो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े है

पिछला रिकॉर्ड भूटान की सोनम येशे के नाम था जिन्होंने 2025 में पुरुषों के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में म्यांमार के खिलाफ सात रन देकर आठ विकेट लिए थे।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अनुसार महिलाओं के टी20 अंतरराष्ट्रीय में Laura Cardoso ने इंडोनेशिया की रोहमालिया के 2024 में मंगोलिया के खिलाफ बिना रन के सात विकेट चटकाने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

ब्राजील ने रॉबर्टा एवरी (35 गेंद पर 48 रन) और मोनिके मचाडो (41 गेंद पर नाबाद 69 रन) की शानदार पारियों की मदद से 202 रन का बड़ा स्कोर बनाया।

इसके जवाब में लेसोथो की टीम 6.2 ओवर में सिर्फ 13 रन पर सिमट गई और ब्राजील ने 189 रन की बड़ी जीत दर्ज की।

तेज गेंदबाज Laura Cardoso ने दूसरे ओवर में हैट्रिक के साथ शुरुआत की। उन्होंने चौथे ओवर में चार और विकेट लेकर अपने विकेटों की संख्या सात कर ली।

Laura Cardoso ने छठे ओवर में दो और विकेट के साथ पारी में नौ विकेट चटकाए। आखिरी विकेट मैरिएन आर्टुर ने लिया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related