Lakhimpur Kheri : राहुल गांधी ने हिंसा के शिकार हुए किसान परिवारों से की मुलाकात

Date:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान रविवार को हुई घटना के बाद यहां हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। किसानों का आरोप है कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे ने विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों के ऊपर अपनी गाड़ी चढ़ाई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई की खबर है। घटना के बाद विपक्ष के नेता लखीमपुर खीरी जाना चाहते हैं लेकिन प्रशासन उनको रोक रहा है। रविवार रात से ही प्रियंका गांधी हिरासत में हैं। वहीं आज राहुल गांधी भी लखीमपुर खीरी जा रहे हैं। पढ़िए, लखीमपुर खीरी मामले में पल-पल का लाइव अपडेट।डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा , हम उन्हें बातचीत के लिए गेस्ट हाउस ले जा रहे हैं और तय करेंगे कि आगे क्या करना है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related