राजिम नवापारा निवासी कृष्णकुमार सैनी ने 17 घण्टे 50 मिनट में 100 किमी दूरी तय कर तोड़ा असम की अंजली का रिकॉर्ड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गरियाबन्द। राजिम नवापारा निवासी कृष्णकुमार सैनी ने 17 घण्टे 50 मिनट में 100 किमी दूरी तय कर असम की अंजली का रिकॉर्ड तोड़ा है. अंजली का इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में 18 घण्टे 25 मिनट मे 100.16 किमी तय करने का दर्ज था. सैनी ने 17 घण्टे 50 मिनट में यह दूरी तय कर नए रिकार्ड के लिए आगे बढ़ गए. 24 घण्टे में 140 किमी पैदल चलने का रिकार्ड बनाने के लक्ष्य लेकर पदयात्रा जारी है.कृष्णकुमार सैनी रविवार को दोपहर 12 बजे राजिम के महामाया मंदिर से पैदल निकले थे. सोमवार सुबह 6 बजे से पहले 17 घण्टे 50 मिनट में 100 किमी तय कर राजनांदगांव शहर पहुंच गए. रिकार्ड तोड़ने पर प्रदेश किसान कांग्रेस नेता नीरज ठाकुर के अलावा राजनांदगांव नगर के अशोक फड़नवीस, अजातशत्रु सिंह बघेल समेत अन्य ने बधाई दी. इसके साथ ही नए रिकार्ड के लिए निकले सैनी के साथ 5 किमी तक पैदल चल उनका हौसला आफजाई किया है.

बता दे कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कृष्णकुमार सैनी प्रदेश की खुशहाली की कामना लेकर यह पदयात्रा कर रहे हैं. रविवार को राजिम विधायक अमितेश शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर सैनी को राजिम नवापारा से रवाना किया था. पदयात्रा का समापन डोंगरगढ़ के माता बमलाई की दरबार में होगा.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related