Kolkata Rape-Murder Case: नवान्न अभियान के बीच ममता सरकार का सख्त संदेश, कहा- कुछ भी बंद नहीं, सभी को कार्यालय आना होगा

Date:

Kolkata Rape-Murder Case:नवान्न अभियान यानी राज्य सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई के खिलाफ भाजपा ने बुधवार को 12 घंटे बंगाल बंद आहूत किया है। इसे लेकर ममता सरकार की ओर से सख्त संदेश दिया गया है कि राज्य में कोई बंद नहीं होगा। सार्वजनिक जीवन को सामान्य बनाए रखने के लिए हर कदम उठाए जाएंगे। लोग भी घरों से सामान्य दिन की तरह ही काम पर जाएं। यहां तक कि, नवान्न ने सरकारी कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा गया है कि नियमों के अनुसार कार्यालय में उपस्थित रहना है।

ममता सरकार ने उन सभी दुकानों और बाजारों को खुला रखने का भी आदेश दिया है, जहां पूजा की बिक्री चल रही है। निजी परिवहन संगठनों को यातायात सामान्य बनाए रखने के लिए कहा गया है। राज्य ने कहा कि अगर इससे कोई नुकसान होता है तो सरकार मुआवजे की जिम्मेदारी लेगी। साथ ही राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि वे सभी परिवहन की सामान्य आवाजाही बनाए रखने के लिए कानूनी कार्रवाई भी करेंगे।

भाजपा ने की बंद की घोषणा

मंगलवार को नवान्न अभियान के बाद भाजपा ने बुधवार को 12 घंटे का बंगाल बंद बुलाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि छात्र समाज के नवान्न अभियान में पुलिस की बर्बरता के विरोध में बंद रहेगा। उस घोषणा के आधे घंटे के भीतर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मुख्य सलाहकार व राज्य के पूर्व मुख्य सचिव अलापन बनर्जी ने नवान्न से प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आधिकारिक घोषणा की।

बंगाल बंद की कोशिश अस्वीकार्य

आरजी कर की घटना और उसके बाद हुए आंदोलन के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री के सलाहकार ने कहा कि जांच और न्याय की मांग करना हम सभी की जिम्मेदारी और अधिकार है, लेकिन आज (मंगलवार) और अगले दिन (बुधवार) बंगाल को रोकने की कोशिश पूरी तरह से अस्वीकार्य है। विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, परीक्षा दे रहे हैं। शरदोत्सव की बिक्री शुरू हो गई है।

सभी से अपील, बंद में भाग न लें

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में व्यवसायियों, नौकरीपेशा लोगों, पेशेवरों का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी आपातकालीन सेवाएं खतरे में हैं। ऐसे में बंगाल सरकार का कहना है कि प्रस्तावित बंद को स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी से अनुरोध है कि वे इस बंद में भाग न लें। अलापन ने इस संबंध में सरकारी कर्मचारियों को सरकार के विशेष निर्देशों की भी घोषणा की और कहा कि आपको सामान्य रूप से कार्यालय-कचहरी आना होगा।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related