BUDGET STOCK MARKET : बजट से पहले बाजार चढ़ा, मेटल में कोहराम

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BUDGET STOCK MARKET : Market rises before budget, metal in turmoil

मुंबई। बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी का माहौल बना हुआ है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 240 अंकों की बढ़त के साथ 82,200 के ऊपर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 54 अंक चढ़कर 25,300 के पार बना रहा।

हालांकि तेजी के बीच मेटल शेयरों में जबरदस्त गिरावट ने निवेशकों को चौंका दिया। बाजार खुलते ही हिंदुस्तान जिंक के शेयर 10 फीसदी, हिंदुस्तान कॉपर 18 फीसदी से ज्यादा टूट गए। वहीं हिंडाल्को में करीब 7 फीसदी और हिंदुस्तान एल्युमिनियम में लगभग 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई के टॉप-30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान में रहे, जबकि 12 शेयर गिरावट के साथ कारोबार करते दिखे। टाटा स्टील, इंफोसिस, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस में कमजोरी रही। दूसरी ओर सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 1.5 फीसदी तक की मजबूती देखने को मिली।

डिफेंस सेक्टर में शानदार खरीदारी नजर आई। BEL के शेयर 2 फीसदी से ज्यादा चढ़े, जबकि मझगांव डॉक, कोचिन शिपयार्ड, HAL, PTC इंडिया और जेन टेक के शेयरों में भी तेज उछाल देखा गया।

सेक्टर की बात करें तो ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी और बैंकिंग सेक्टर को छोड़कर बाकी सेक्टरों में करीब 1 फीसदी तक दबाव बना रहा। पीएसयू बैंकों में भी कमजोरी देखने को मिली। हालांकि मेटल शेयरों में दिन के कारोबार में रिकवरी आई और कई स्टॉक्स ग्रीन में लौटते नजर आए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related