Kolkata Fire Incident: 10 घरों में लगी भीषण आग, आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे दमकल की कई गाड़ियां

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Kolkata Fire Incident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से एक बड़ी खबर सामने आई है। कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में रविवार को भीषण आग लगने से कम से कम 10 घर जलकर खाक हो गए। घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां मौजूद हैं। दमकल विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं।

बताया जा रहा है कि ये आग सुबह 7.30 बजे के करीब लगी। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना को लेकर अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के अभियान में जुट गए। मौके पर छह दमकल गाड़ियां मौजूद थीं। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारण और इससे हुए नुकसान का पता अभी नहीं चल पाया है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related