कोहली की बेटी को मिली रेप की धमकी, DCW की अध्यक्ष हुईं सख्त, पुलिस को भेजा नोटिस

Date:

दिल्ली। क्रिकेट के कथित खेलप्रेमी ने बहुत ही शर्मनाक हरकत की है। दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भारत की हार के बाद टीम के कप्तान विराट कोहली की 9 महीने की बेटी को ऑनलाइन रेप की धमकी देने की खबरों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस भेजा है। अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घमकी को बेहद शर्मनाक बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी को ट्विटर पर बलात्कार की धमकी मिलने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम ब्रांच के डीसीपी को भेजे गए नोटिस में ऑनलाइन ट्रोल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की है। महिला आयोग की अध्यक्ष ने नोटिस में पुलिस उपायुक्त से उन्हें एफआईआर की एक कॉपी, पहचाने गए और गिरफ्तार किए गए आरोपियों की डिटेल, कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट आठ नवंबर तक उपलब्ध कराने को कहा है। स्वाति मालीवाल ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा कि विराट कोहली की 9 महीने की बेटी को जिस तरह ट्विटर पर रेप की धमकी दी गई वो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इसी टीम ने हमें हजारों बार गौरवांवित महसूस कराया है, हार पे ये घटियापन क्यों? मैंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है, 9 महीने की बच्ची को रेप की धमकी देने वाले सभी गिरफ्तार हों। टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड के हाथों मिली करारी हार मिलने के बाद भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी ट्रोल्स के निशाने पर आ गए थे। शमी के साथ सभी भारतीय खिलाड़ियों ने समर्थन जताया। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली द्वारा शमी का सपोर्ट करने विरोधियों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। विश्व कप मुकाबले में भारत को तीन दशक में पहली बार पाकिस्तान ने हराया था। ज्ञात हो कि अब तक भारत विश्वकप में 12 मैच पाकिस्तान के खिलाफ जीत चुका है। पाकिस्तान की यह भारत पर पहली जीत है। भारत-पाक के बिगड़े रिश्तों के बीच मिली हार ने विरोधियों को उन पर हमले का मौका दे दिया है। सोशल मीडिया पर लोग विराट की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। पाकिस्तान ने रोका भारत विजय अभियान ज्ञात हो कि 24 अक्टूबर को दुबई में हुए आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर 12 के ग्रुप दो मैच में भारतीय टीम को पाकिस्तान से 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। भारत ने विश्व कप (वनडे और टी20) में 1992 के बाद इस मैच से पहले तक सभी 12 मैचों (वनडे में सात और टी20 में पांच) में जीत दर्ज की थी। भारत ने सात विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए थे, लेकिन पाकिस्तान ने 17.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 152 रन बनाकर एकतरफा जीत दर्ज करके अपने विश्व कप अभियान की शानदार शुरुआत की थी। भारत ने अपना दूसरा मैच न्यूजीलैंड से आठ विकेट से हार गया।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related