राजधानी में चाकूबाजी! एक युवक की मौत, सभी आरोपी फरार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर: राजधानी रायपुर में हुए चाकूबाजी से एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा कि वर्चस्व की लड़ाई को लेकर कुछ युवकों ने आपस मे जमकर चाकूबाजी किया, जिसमे एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया, लेकिन उसने दम तोड़ दिया। घटना राजधानी के माना थाना क्षेत्र की है। जहां माना बस्ती से अभनपुर पहुंच मार्ग में कुछ लोगों में विवाद हो गया जिसके बाद जमकर चाकूबाजी किया गया। चाकूबाजी में माना बस्ती निवासी लल्ला बंजारे गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल लेजाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। माना थाना पुलिस ने पूरे मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फ़रार बताए जा रहे है। पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते मे टायर जलाकर घटना का विरोध जता रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related