Khatron Ke Khiladi 12 : खतरों के खिलाड़ी में एक्ट्रेस के नखरे से रोहित शेट्टी के नाक में दम, मैनेज करना मुश्किल

Khatron Ke Khiladi 12: In Khatron Ke Khiladi, Rohit Shetty’s nose bleeds due to the actress’s tantrums, difficult to manage
मुंबई। ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ की शूटिंग जोरों से चल रही है। इस सीजन को दक्षिण अफ्रीफा के केपटाउन में शूट किया जा रहा है। रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो में टीवी और ग्लैमर जगत से कई जाने-पहचाने चेहरे हैं। स्टंट करने के दौरान कई बार सेलिब्रिटीज घायल भी हो जाते हैं। यह उनकी हिम्मत होती है कि इसके बावजूद वो अपना 100 फीसदी देने की कोशिश में लगे रहते हैं। ‘खतरों के खिलाडी 12‘ में हिस्सा ले रहीं कनिका मान की तस्वीर आई जिससे पता चला कि स्टंट के दौरान उन्हें चोट लग गई। जहां कुछ कंटेस्टेंट अपनी पूरी जी-जान लगा देते हैं तो वहीं कुछ सितारे हर जगह नखरे दिखाने से बाज नहीं आते।
मैनेज करना मुश्किल
‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ की एक पॉपुलर कंटेस्टेंट की तरह-तरह की स्पेशल डिमांड से क्रू के सदस्य परेशान हो जा रहे हैं। वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया वह एक्ट्रेस लगातार नखरे दिखा रही हैं और अत्यधिक डिमांड कर रही है। एक सूत्र ने कहा, ‘उन्हें मैनेज करना बहुत मुश्किल हो रहा है। वह अपने आस-पास की हर चीज के बारे किसी भी तरह से नाखुश हो जाती है। उसकी खास फूड की डिमांड होती है। वह स्टंट स्पॉट पर पहुंचने के लिए अपने लिए अलग साधन चाहती है जबकि सभी को एक साथ यात्रा करने का कार्यक्रम होता है।‘
सभी कंटेस्टेंट बराबर
सूत्र ने आगे बताया, ‘शायद यह उनका एटीट्यूड है कि उन्हें हर जगह खास और दूसरों की अपेक्षा अधिक अटेंशन की जरूरत होती है। उनकी ये वजह दूसरों से दूर करने के लिए जिम्मेदार है। निश्चित नहीं हू कि वह रियलिटी शो में कैसे सर्वाइव करेंगी।‘ एक अन्य सूत्र ने कहा कि ‘हमारे लिए हर कंटेस्टेंट बराबर और महत्वपूर्ण है चाहे उनकी लोकप्रियता का लेवल किसी भी स्तर पर हो। उनके आराम और सुविधा का ध्यान रखना बहुत जरूरी है और सभी जरूरी सुविधाएं पहले से ही मौजूद होती हैं। हम एक व्यक्ति को विशेष व्यवहार नहीं दे सकते क्योंकि यह गलत और अनप्रोफेशनल है।‘