खैरागढ़ जीतने के 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ बनेगा जिला – यशोदा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुख्यमंत्री बघेल जो कहते वो करते है
रायपुर। 
खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनते ही 2 घंटे के भीतर किसानों का कर्ज माफ किये थे। ठीक उसी तरह खैरागढ़ उप चुनाव के परिणाम आते ही कांग्रेस की जीत होते ही 24 घंटे के भीतर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला का दर्जा मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जो कहते वो करते है। किसानों का कर्ज माफ 20 लाख किसान 11,000 करोड़, बिजली बिल हाफ योजना के तहत 40 लाख से अधिक उपभोक्ताओं की 2800 करोड़ रूपये का लाभ हुआ, धान की कीमत 2540 रू. एवं राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से गन्ना, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, दलहन, तिलहन, फलदार वृक्ष और सब्जी लगाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 10000 रू. का प्रोत्साहन राशि दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि 14580 शिक्षकों की भर्ती, शिक्षाकर्मियों का संविलियन, छोटे भूखंड की रजिस्ट्री पर से रोक हटाना, मुख्यमंत्री हॉट बाजार क्लीनिक योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम क्लीनिक योजना का विस्तार करते हुये राज्य के 169 शहरों में योजना शुरू की गयी। मुख्यमंत्री दाई महतारी योजना, गोधन न्याय योजना में 2 रू. किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है जिसके चलते 1 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिल रहा है। इस योजना से जुड़कर महिला स्वसाहयता समूह की बहने गोबर से अनेक उत्पाद बनाकर आर्थिक लाभ कमा रही है। राज्य में 8 हजार से अधिक गौठानों का निर्माण किया जा चुका है। गौठान योजना के चलते राज्य में लगभग 1 लाख हेक्टर भूमि सुरक्षित हो गयी है।यशोदा वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना, मुख्यमंत्री धरसा रोड निर्माण योजना, बोधघाट सिंचाई परियोजना, नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना से राज्य के 54 हजार नाले और अन्य जल स्त्रोत को संरक्षित किया गया। स्वास्थ्य सुविधा का विस्तार, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना 20 लाख तक बढ़ाया। खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना। 61 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी, तेन्दूपत्ता का मानक दर 2500 से बढ़ाकर 4000 प्रति बोरा किया गया, सिंचाई कर माफ, नर्सो की भर्ती, पुलिस विभाग में भर्ती, 1500 उच्च शिक्षा में भर्ती, युवाओं के लिए सरकार नौकरी के द्वार खोले, रमन सिंह और उनके परिवार के सदस्यो एवं भाजपा नेताओं के द्वारा उद्घाटन की गयी चिटफंड कंपनियों ने राजनांदगांव, खैरागढ़ सहित प्रदेश के हजारो निवेशकों के पैसो को लेकर फरार हो गये थे। ऐसे चिटफंड कंपनियों पर कार्यवाही कर उनके संपत्तियों को कुर्क कर 17000 से अधिक निवेशको की राशि लौटायी जा चुकी है और कार्यवाही निरंतर चल रही है। जाति प्रमाण पत्र का सरलीकरण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकों मानदेय बढ़ाया, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 15000 से बढ़ाकर 25000 किया, सांरगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मारवाही को जिला बनाया, 33 नये तहसील बनाई गयी, नामांतरण, डायवर्सन, बंटाकन का सरलीकरण, रामवनगमन पथ योजना, पौनी पसारी योजना, सुपेबेड़ा में पेयजल योजना 1278 लाख का, 61 खेल अधिकारी की भर्ती। खैरागढ़ की जनता कांग्रेस के 71वें विधायक के चुनाव के साथ ही विकास का एक नया अध्याय लिखने जा रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related