KETAN AGRAWAL MURDER CASE : सिया की चैट से खुला राज?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

KETAN AGRAWAL MURDER CASE : Secret revealed from Sia’s chat?

रायपुर। केतन अग्रवाल हत्याकांड में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। पुलिस की जांच में एक कथित स्नैपचैट चैट मिली है, जिसने पूरे मामले को और रहस्यमयी बना दिया है। जांच एजेंसियां अब इस डिजिटल बातचीत की फोरेंसिक जांच कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, 25 मई की इस कथित चैट में सिया गोयल अपनी एक दोस्त से आधार कार्ड की कॉपी मांगते हुए लिखती है, “आधार कार्ड फ्रंट और बैक भेज दे फॉर वेडिंग टिकिट्स, जो होने नहीं वाली पर फिर भी भेज दे।”

इसी एक लाइन ने पुलिस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जांचकर्ताओं को शक है कि शादी की तैयारियों और फ्लाइट टिकट की बात सिर्फ दिखावे के लिए की गई हो सकती है, ताकि बाद में किसी को रिश्ते में तनाव या किसी साजिश का अंदेशा न हो।

CHHATTISGARH : महाराष्‍ट्र मंडल की एंबुलेंस सुविधा का राज्‍यपाल आज करेंगे शुभारंभ

हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस कथित चैट की तकनीकी और फोरेंसिक पुष्टि अभी बाकी है। जब तक उसकी प्रमाणिकता साबित नहीं होती, तब तक इसे अंतिम सबूत नहीं माना जा सकता।

दूसरी तरफ, केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि सिया गोयल और चेतन ने मिलकर उनके बेटे को लोहागढ़ किले की खाई में धक्का दिया, जिससे उसकी मौत हुई।

परिवार का दावा है कि जिस स्थान पर घटना हुई, वहां सामान्य रूप से फिसलकर गिरने की संभावना बेहद कम है। यही वजह है कि उन्हें शुरू से ही हत्या की साजिश का शक था।

एफआईआर में यह भी कहा गया है कि सिया का फोन अक्सर व्यस्त रहता था और वह बार-बार चेतन का जिक्र करती थी, जिससे दोनों के बीच करीबी रिश्तों का संदेह पैदा हुआ।

अब पुलिस डिजिटल सबूतों, कॉल रिकॉर्ड, चैट हिस्ट्री और फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह महज एक हादसा था या फिर पहले से रची गई कोई साजिश।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NAVYA DRUGS CASE : नाव्या केस में ED की एंट्री

NAVYA DRUGS CASE : ED enters Navya case रायपुर. रायपुर...

KHAMENEI FUNERAL : 4 महीने बाद खामेनेई की विदाई

KHAMENEI FUNERAL : Khamenei's farewell after 4 months रायपुर डेस्क।...