KEDARNATH ACCIDENT CHHATTISGARH : केदारनाथ यात्रा में दर्दनाक हादसा, दुर्ग के श्रद्धालु की मौत, 4 घायल

Date:

KEDARNATH ACCIDENT CHHATTISGARH : Tragic accident in Kedarnath Yatra, devotee from Durg dies, 4 injured

रुद्रप्रयाग। KEDARNATH ACCIDENT CHHATTISGARH केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के लिए शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा घातक साबित हुआ। रुद्रप्रयाग जिले के गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास पहाड़ी से अचानक भारी बोल्डर गिर गया, जो एक चलती मैक्स वाहन पर आ गिरा। इस हादसे में मैक्स चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले एक यात्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मौके पर टूटा मौत का कहर

मृतक चालक की पहचान 38 वर्षीय राजेश रावत, निवासी नाग पनियाला, लंबगांव (नई टिहरी) के रूप में हुई है। वहीं, दुर्ग के रहने वाले 24 वर्षीय शैलेश कुमार यादव ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घायलों का इलाज जारी

KEDARNATH ACCIDENT CHHATTISGARH हादसे में दुर्ग के ही लक्ष्मण सिंह (24), ओंकार सिंह राजपूत (24), दीपेश यादव (19) और चित्रांश साहू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है।

एक झटके में टूटा परिवार का सपना

केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में यात्रा की चुनौतियों को सामने रखा है। स्थानीय प्रशासन ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घायलों के बेहतर इलाज के प्रयास किए जा रहे हैं।

मौसम की मार से बचाव जरूरी

KEDARNATH ACCIDENT CHHATTISGARH गौरतलब है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और भूस्खलन जैसी घटनाओं के चलते यात्रा के दौरान खतरा बना रहता है। प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सावधानी बरतने और मौसम अलर्ट का पालन करने की अपील की है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस सूची जारी …

CG CONGRESS BREAKING : Congress list released ... रायपुर। लंबे...

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on...

CHANDRAYAAN 4 : चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल साइट तय

CHANDRAYAAN 4 : South Pole site finalised for Chandrayaan-4 नई...