रायपुर। कोंडागांव के NH-30 पर घोड़ागांव के पास वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले की गाड़ियों को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद कार काफिले की फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी। हादसे में 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में 3 महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा रहा है।
हादसे की जानकारी मिलते ही कोंडागांव विधायक लता उसेंडी और केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम भी जिला अस्पताल पहुंचे।
पुलिस और प्रशासन की टीम हादसे की जांच में जुटी है।
