CG SEX RACKET : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्कूल यूनिफॉर्म में नाबालिग मिली …

Date:

CG SEX RACKET : Sex racket busted, minor found in school uniform…

कवर्धा, 6 फरवरी 2026। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में देह व्यापार से जुड़े एक मामले का खुलासा हुआ है। शहर के समीप मजगांव रोड स्थित एक मकान में पुलिस ने दबिश देकर कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले, जिन्हें हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीते कुछ दिनों से स्थानीय लोगों ने इस मकान में लगातार बाहरी युवक-युवतियों की आवाजाही की शिकायत पुलिस से की थी। मोहल्लेवासियों का कहना था कि इससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने निगरानी के बाद दबिश दी।

नाबालिग छात्रा मिलने से मामला गंभीर

तलाशी के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और कथित तौर पर उपयोग में लाई जाने वाली दवाएं बरामद हुईं। सबसे गंभीर पहलू यह रहा कि मौके पर एक नाबालिग छात्रा स्कूल यूनिफॉर्म में मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले को संवेदनशील मानते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

मौके से मिले सभी कपल्स को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मकान मालिक को भी गिरफ्तार किया गया है। एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि सभी से गहन पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गतिविधि के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय तो नहीं था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related