CG ACCIDENT BREAKING : Two cars collide violently, 7 injured, 4 in critical condition
रायपुर/कांकेर, 25 नवंबर। कांकेर जिले में सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 7 लोग घायल हो गए। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, एक कार रॉन्ग साइड से आ रही थी, जिसने दूसरी कार को टक्कर मार दी।
हादसे में घायल हुए सात लोगों में से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

