CHHATTISGARH : EVM आरोप खारिज! हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : EVM allegations dismissed! High Court issues major decision…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में बड़ा ट्विस्ट आया है। कांकेर लोकसभा सीट से सांसद भोजराज नाग के खिलाफ दायर चुनाव याचिका को हाईकोर्ट ने सीधे खारिज कर दिया है।

याचिका में EVM में गड़बड़ी और छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाए गए थे, साथ ही मशीनों की दोबारा जांच की मांग भी की गई थी। लेकिन कोर्ट ने साफ कहा सिर्फ आरोप लगाने से कुछ नहीं होता, ठोस सबूत जरूरी है। बिना पुख्ता प्रमाण के EVM जांच का आदेश नहीं दिया जा सकता।

याचिकाकर्ता बीरेश ठाकुर अपने आरोप साबित नहीं कर पाए, जिसके चलते कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। इस फैसले के बाद फिलहाल भोजराज नाग की जीत सुरक्षित है और उन्हें बड़ी राहत मिल गई है। हालांकि कोर्ट ने यह भी कहा है कि अगर आगे ठोस सबूत मिलते हैं, तो नई याचिका दायर की जा सकती है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related