KAMLESH JANGRE : भाजपा ने जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े को बनाया प्रत्याशी, जानिए इनके बारें में कुछ खास बातें ..

Date:

KAMLESH JANGRE: BJP made Kamlesh Jangre its candidate from Janjgir Champa, know some special things about him..

जांजगीर चांपा। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 195 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। जिसमें से जांजगीर चांपा लोकसभा सीट से भाजपा ने कमलेश जांगड़े को प्रत्याशी बनाया है।

कमलेश जांगड़े के बारे में –

पति- बसंत कुमार जांगड़े

जन्म तिथि- 30 दिसंबर 1977

शिक्षा- एम.ए. हिन्दी साहित्य, डी. एड

विवाहित –

रुचि- समाज सेवा अध्ययन, राजनीति, भारतीय संस्कृति

जाति- सतनामी (अनुसूचित जाति)

ये पद और दायित्व निभाया –

सक्ती जिले की मसनियां कला गांव की रहने वाली कमलेश जांगड़े ने वर्ष 2002 में विधार्थी परिषद संयोजक का दायित्व निभाया। वर्ष 2005 के बीच जनवरी 2015 के बीच दो बार सरपंच रहीं। कलेक्टर द्वारा प्रथम सरपंच कार्यकाल में उत्कृष्ट कार्य के लिए जिले में सर्वश्रेष्ठ सरपंच का सम्मान मिला।

2015 से 2020 तक प्रदेश महिला मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य औऱ सरगुजा जिला में जिला प्रभारी का दायित्व निभाया। वर्ष 2020 में जांजगीर-चांपा में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रहीं। जनवरी 2023 से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related