कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज, पैतृक गांव ले जाया जा रहा है पार्थिव शरीर, शामिल होंगे BJP के दिग्गज नेता

Date:

Kalyan Singh Funeral: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का अंतिम संस्कार आज बुलंदशहर जिले के नरौरा राज घाट पर किया जाएगा। पूर्व सीएम की अंतिम यात्रा अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से निकाली जा रही है। पूर्व सीएम (Kalyan Singh) के अंतिम संस्कार में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यानाथ, उत्तराखंड के सीएम सहित कई कैबिनेट मंत्रियों के आने की संभावना है।

पैतृक गांव ले जाया जा रहा है पार्थिव शरीर: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम से अतरौली में उनके पैतृक गांव ले जाया जा रहा है।

कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा अयोध्या की सड़क का नाम: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि अयोध्या में राम जन्मभूमि की ओर जाने वाली सड़क का नाम यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह (फाइल फोटो में) के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या के अलावा लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक-एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।

पीएम मोदी ने दी थी श्रद्धांजलि: इससे पहले शनिवार को उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। आने वाली पीढ़ियां इसके लिए उनकी आभारी रहेंगी। उन्होंने कल्याण सिंह के पुत्र राजवीर सिंह से बात की और संवेदनाएं प्रकट कीं।

सीएम योगी ने जताया दुख: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के बाहर पत्रकारों से कहा, ”हम सबके लिए दुखद समाचार है, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह जी हमारे बीच नहीं रहे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related