JUSTICE VARMA RESIGNATION : जले नोट विवाद में घिरे जज ने छोड़ी कुर्सी

Date:

JUSTICE VARMA RESIGNATION : Judge embroiled in burnt note controversy resigns

रायपुर डेस्क। जले हुए नोटों के विवाद में घिरे Justice Yashwant Varma ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Allahabad High Court के जज के तौर पर हाल ही में शपथ लेने वाले वर्मा ने सीधे राष्ट्रपति को अपना त्यागपत्र भेज दिया। उन्होंने इस्तीफे की वजह साफ नहीं की, लेकिन इसे “दुखद फैसला” बताया।

पूरा मामला तब गरमाया था जब 14 मार्च को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास में आग लगी और अंदर से भारी मात्रा में नकदी मिली, जिसमें कई नोट जले हुए थे। इसके बाद मामला सीधे जांच और कार्रवाई तक पहुंच गया।

Supreme Court of India की इन-हाउस कमेटी ने भी जांच के बाद उन्हें हटाने की सिफारिश कर दी थी। हालात ऐसे बने कि संसद में उनके खिलाफ महाभियोग की प्रक्रिया तक शुरू हो गई।

146 सांसदों के हस्ताक्षर के साथ मामला आगे बढ़ रहा था, लेकिन उससे पहले ही वर्मा ने इस्तीफा देकर बड़ा कदम उठा लिया।

अब सवाल यही है कि क्या इस्तीफा देकर उन्होंने महाभियोग से बचने की कोशिश की या कहानी में अभी और ट्विस्ट बाकी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related