जूनियर छात्र ने 9 वीं के पांच छात्रों पर रैगिंग का लगाया आरोप, कहा- अपने हाउस रूम में बुलाकर लात घुसे और बेल्ट से मारा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सक्ति। छत्तीसगढ़ के सकती जिले के नवोदय विद्यालय में रैगिंग का ताजा मामला सामने आया है। जहां जूनियर छात्र ने 9 वीं के 5 छात्रों पर रैगिंग का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगे है कि सीनियर छात्रों ने अपने हाउस रूम में जूनियर छात्र को बुलाकर रैगिंग की और उसे पीटा, जिससे उसके हाथ पर चोट के निशान हैं। पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया है कि उसे लात घुसे और बेल्ट से मारा गया है।

पेरेंट्स ने की प्रिंसिपल से शिकायत

वहीं इस घटना के बाद पीड़ित छात्र के पालक ने प्राचार्य से लिखित शिकायत की है और आरोपी छात्रों को नवोदय विद्यालय से निष्कासित करने की मांग की है। पालक ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो वे थाने में मामला दर्ज कराएंगे। बता दें कि रैगिंग की ये वारदात कोई नई नहीं है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related