JUDGE WIFE DEATH : चलती ट्रेन में जज की पत्नी की मौत, वॉशरूम से मिला शव

Date:

JUDGE WIFE DEATH : Judge’s wife dies in a moving train, body found in washroom

रायपुर डेस्क। मध्य प्रदेश के रतलाम से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। चलती ट्रेन के वॉशरूम में जज की पत्नी की मौत हो गई, जबकि स्टेशन पर खड़े पति को काफी देर तक यह पता ही नहीं चला कि उनकी पत्नी ट्रेन के अंदर ही दम तोड़ चुकी हैं।

यह मामला कांचीगुड़ा–भगत की कोठी एक्सप्रेस का है। जानकारी के मुताबिक राजस्थान के निंबाहेड़ा में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार चौहान अपनी पत्नी उषा चौहान के साथ जोधपुर से निंबाहेड़ा लौट रहे थे। दोनों ट्रेन में साथ सवार हुए थे, लेकिन रिजर्वेशन अलग-अलग कोच में होने के कारण अलग डिब्बों में यात्रा कर रहे थे।

निंबाहेड़ा स्टेशन पहुंचने से कुछ समय पहले उषा चौहान ने फोन कर पति से कहा कि वह वॉशरूम जा रही हैं। इसके बाद ट्रेन स्टेशन पहुंची तो जज राजकुमार चौहान प्लेटफॉर्म पर उतरकर पत्नी का इंतजार करने लगे, लेकिन वह नजर नहीं आईं।

काफी देर तक खोजबीन के बाद भी जब कोई जानकारी नहीं मिली तो रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जिससे पता चला कि फोन अभी भी ट्रेन के अंदर ही है। इसके बाद ट्रेन को जावरा स्टेशन पर रुकवाकर जांच की गई।

तलाशी के दौरान एक वॉशरूम अंदर से बंद मिला। दरवाजा तोड़ने पर उषा चौहान अंदर अचेत हालत में पड़ी मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में मौत की वजह साइलेंट हार्ट अटैक बताई जा रही है।

इस घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है और रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related