IMMIGRATION POLICY CONTROVERSY : भारतीय महिला ने जेडी वेंस को सुनाई खरी-खोटी – कहा, हमें निकालने का हक नहीं!

Date:

IMMIGRATION POLICY CONTROVERSY : Indian woman slams JD Vance – says he has no right to expel us!

वॉशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को मिसिसिपी विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उस समय असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब एक भारतीय मूल की महिला ने उनसे ट्रंप प्रशासन की कठोर आव्रजन नीतियों पर कड़े सवाल किए। महिला ने कहा कि उन्हें “अमेरिकी सपना” दिखाया गया, लेकिन अब उन्हें बताया जा रहा है कि प्रवासियों की संख्या “बहुत अधिक” है।

कार्यक्रम के दौरान महिला ने वेंस से पूछा, “जब आप कहते हैं कि यहां बहुत ज्यादा प्रवासी हैं, तो आपने यह संख्या कब तय की? आपने हमें इस देश में निवेश करने को कहा, अब हमें ही बाहर निकालने की बात कर रहे हैं।” महिला के सवाल पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर समर्थन जताया।

वेंस ने महिला के सवालों का सीधा जवाब देने से परहेज किया और कहा कि “बहुत ज्यादा लोगों को आने देने से अमेरिका के सामाजिक ताने-बाने पर असर पड़ता है।” उन्होंने कहा कि अवैध रूप से आने वाले कुछ लोगों का योगदान यह साबित नहीं करता कि हर साल लाखों लोगों को आने की अनुमति दी जाए।

कार्यक्रम के दौरान एक अन्य छात्र ने वेंस से उनकी हिंदू पत्नी उषा वेंस के बारे में भी सवाल किया। इस पर उपराष्ट्रपति ने कहा, “मैं चाहता हूं कि एक दिन मेरी पत्नी भी ईसाई धर्म के सुसमाचार में विश्वास करें, लेकिन अगर ऐसा नहीं भी होता है, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं होगी। हर व्यक्ति को अपनी स्वतंत्र इच्छा का अधिकार है।”

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : शंकराचार्य की जमानत अर्जी

SHANKARACHARYA BAIL APPEAL : Shankaracharya's bail application नई दिल्ली। स्वामी...

CG ACB ACTION : रिश्वत लेते SI-ASI गिरफ्तार

CG ACB ACTION : SI-ASI arrested while taking bribe रायपुर,...

COAL SCAM CHHATTISGARH : कोल केस में गिरफ्तारी

COAL SCAM CHHATTISGARH : Arrest in coal case रायपुर, 24...