CG MINOR RAPE CASE : Brutality against a 4-year-old innocent girl…
जशपुर, 31 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जशपुर जिले के बचीगा थाना क्षेत्र में 4 साल की मासूम बच्ची से 15 साल के किशोर ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर को मासूम बच्ची अपने नाना-नानी के साथ टमाटर के खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान गांव का ही एक किशोर वहां पहुंचा और बच्ची को बहला-फुसलाकर पास के जंगल में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।
मासूम किसी तरह जंगल से निकलकर रोते हुए अपने परिजनों के पास पहुंची और आपबीती बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। मामला सामने आते ही पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है।
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है और मामले की जांच जारी है।

