2026 NEW RULES : नए साल के पहले ही दिन नियमों में बड़ा बदलाव, अभी से तैयारी जरूरी …

Date:

2026 NEW RULES : Major changes in rules on the very first day of the new year, preparation is necessary from now on…

नई दिल्ली। साल 2025 अब खत्म होने वाला है और 1 जनवरी 2026 से आम लोगों से जुड़े कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं। गैस सिलेंडर की कीमत से लेकर PAN-Aadhaar, UPI, लोन, टैक्स और वेतन आयोग तक इन बदलावों का सीधा असर आपकी रोजमर्रा की जिंदगी और जेब पर पड़ेगा।

1. PAN-Aadhaar लिंक अनिवार्य

दिसंबर तक PAN और Aadhaar लिंक नहीं होने पर 1 जनवरी से PAN निष्क्रिय हो सकता है। इससे ITR रिफंड, बैंकिंग सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ रुक सकता है।

2. UPI, SIM और मैसेजिंग नियम सख्त

डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए UPI और SIM वेरिफिकेशन को सख्त किया जाएगा। WhatsApp और Telegram जैसे प्लेटफॉर्म पर होने वाले फ्रॉड पर रोक लगाने की तैयारी है।

3. FD और लोन की नई दरें

SBI, PNB और HDFC जैसे बैंकों की नई लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें 1 जनवरी से लागू होंगी।

4. LPG सिलेंडर के दाम

हर महीने की तरह 1 जनवरी को भी LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव है।

5. CNG, PNG और ATF के रेट

LPG के साथ CNG, PNG और जेट फ्यूल के दाम भी बदले जा सकते हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट और हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती है।

6. नया इनकम टैक्स कानून

नया Income Tax Act जनवरी में नोटिफाई होगा और वित्त वर्ष 2026-27 से लागू किया जाएगा। ITR फॉर्म और टैक्स प्रोसेस को सरल बनाने की तैयारी है।

7. 8वां वेतन आयोग

1 जनवरी 2026 से 8वें वेतन आयोग को प्रभावी माना जा सकता है। कर्मचारियों को इसी तारीख से एरियर मिलने की संभावना है।

8. किसानों से जुड़े नियम

PM-किसान योजना के लिए यूनिक किसान ID जरूरी होगी। फसल बीमा में जंगली जानवरों से हुए नुकसान को भी कवर किया जाएगा।

9. वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी

निसान, BMW, MG, Renault, Ather समेत कई कंपनियां 1 जनवरी से गाड़ियों के दाम बढ़ा सकती हैं।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस सूची जारी …

CG CONGRESS BREAKING : Congress list released ... रायपुर। लंबे...

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 पद खाली, युवा आमरण अनशन पर …

CG ASSISTANT TEACHER : 1600 posts vacant, youth on...

CHANDRAYAAN 4 : चंद्रयान-4 के लिए साउथ पोल साइट तय

CHANDRAYAAN 4 : South Pole site finalised for Chandrayaan-4 नई...