RAIPUR BAJRANG DAL : बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता देंगे गिरफ्तारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR BAJRANG DAL : Hundreds of Bajrang Dal workers will surrender

रायपुर। राजधानी रायपुर में आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का बड़ा जुटान देखने को मिलेगा। बजरंग दल से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता दोपहर 12 बजे सिविल लाइन थाना पहुंचकर सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने की तैयारी में हैं। इसे संगठन का शक्ति प्रदर्शन भी माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तारी देने वालों में वे लोग भी शामिल हैं, जिन पर रायपुर बंद के दौरान मालवीय रोड और अन्य इलाकों में उपद्रव, तोड़फोड़ और हंगामा करने के आरोप हैं। इस मामले में तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पहले से ही अपराध दर्ज किया जा चुका है।

पुलिस प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए सिविल लाइन थाना परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related