- Advertisement -
Jammu Kashmir Elections 2024 Phase 2 Voting: जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शाम 5 बजे तक 54% मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग आज हो रही है। जम्मू संभाग के रियासी राजौरी और पुंछ जिले के अलावा घाटी में श्रीनगर और बडगाम जिले की इन 26 सीटों के लिए 239 उम्मीदवार मैदान में हैं। उनकी किस्मत का फैसला 25 लाख 78 हजार मतदाता करेंगे।
- Advertisement -


